स्टीफंस कॉलेज के गेस्ट लेक्चरर ने मां की हत्या कर दी जान

Last Updated 21 Oct 2019 03:55:03 AM IST

पीतमपुरा इलाके में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला और उसके बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर कटा मिला।


स्टीफंस कॉलेज के गेस्ट लेक्चरर ने मां की हत्या कर दी जान

बेटा सेंट स्टीफंस कॉलेज में लेक्चरर था। सूत्रों का कहना है कि बेटे ने मां की हत्या किए जाने के बाद जान दे दी, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में दोनों मामलों को सुसाइड बता रही है। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है। महिला का शव पीतमपुरा के आशियाना अपॉर्टमेंट में उनके घर में पंखे से लटका मिला। उसकी शिनाख्त लीजी के रूप में हुई। इसके बाद उनके बेटे का शव सराय रोहिल्ला रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में बंटा मिला। बेटे की शिनाख्त एलन स्टेनली के रूप में हुई। वह सेंट स्टीफंस कॉलेज में गेस्ट लेक्चरर था। एलन आईआईटी से पीएचडी भी कर रहा था। वह फिलॉसफी पढ़ाता था।

दोनों मूल रूप से केरल के कोट्टायम के रहने वाले थे। पुलिस उपायुक्त एके कोइन ने बताया कि पीतमपुरा के आशियाना अपॉर्टमेंट के एक फ्लैट में महिला की पंखे से लटकी लाश मिली। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह घटना सुसाइड की ओर इशारा कर रही है। लेकिन मुंह में कपड़े ठूंसे होने की वजह से हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसी बीच जानकारी मिली कि स्टीफन कॉलेज में गेस्ट लेक्चरर महिला के 27 साल के बेटे का शव सराय रोहिल्ला रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो भागों में बंटे शव को बरामद किया। रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। एलन अविवाहित था। मां-बेटे के खिलाफ केरल में आत्महत्या के लिए उकसाने का एक केस दर्ज है। इसमें दोनों अग्रिम जमानत पर थे।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment