तेज हवा से वायु गुणवत्ता सुधरी
शुक्रवार देर शाम चली तेज हवा का असर शनिवार को वायु गुणवत्ता में सुधार के तौर पर देखने को मिला।
![]() तेज हवा से वायु गुणवत्ता सुधरी |
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया। आज यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 144 दर्ज किया गया, जो कल की तुलना में लगभग आधे से भी कम है, लेकिन शाम से फिर से एक बार वायु गुणवत्ता खराब होने लगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियांण बोर्ड के अनुसार शनिवार सुबह वायु की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। यह शुक्रवार की खराब की श्रेणी की तुलना में आज मध्यम श्रेणी में पहुंच गयी। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 144 दर्ज किया गया।
सफर के अनुसार शाम सवा पांच बजे के आसपास फिर एक बार दिल्ली की आवोहवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। लोधी रोड इलाके में सवा पांच बजे पीएम 2.5 बढकर 215 और पीएम 10 बढकर 221 तक पहुंच गया। यह दोनों ही तय मानक से बहुत ज्यादा है।
दूसरी ओर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में वायु की गति में इजाफा होने की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कल यहां के तापमान के 33 व 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की बात कही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के हिसाब से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
| Tweet![]() |