रिमझिम फुहारों ने दिल्ली का मौसम बनाया खुशगवार

Last Updated 18 Jul 2019 01:59:13 PM IST

दिल्ली में रिमझिम फुहारों ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। रातभर हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार सुबह मौसम के औसत से तीन डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में और बारिश होने का अनुमान जताया गया है।


पिछले 24 घंटे में शहर के सभी हिस्सों में बारिश हुई। सुबह हुई बारिश ने कई रास्तों पर यातायात की गति धीमी कर दी। कुछ निचले इलाकों में जलभराव की खबरें हैं।    

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटे में साढे आठ बजे तक 12.1 मिलीमीटर बारिश हुई। दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है।     

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, पिछले 24 घंटे 12.1 मिमी. बारिश हुई। पालम, आयानगर, रिज और लोधी रोड वेधशालाओं ने क्रमश: 61 मिमी, 38.8 मिमी, 18.2 मिमी और 18 मिमी बारिश दर्ज की।     

आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे तक 93 प्रतिशत दर्ज किया।     

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।     

शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री से. दर्ज किया गया।    
 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment