जेटली को एम्स से मिली छुट्टी

Last Updated 23 May 2019 04:59:01 PM IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली को गुरूवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई। उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


वित्त मंत्री अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली (66) पिछले तीन सप्ताह से कार्यालय नहीं जा रहे थे और उन्हें जांच और उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। फिलहाल बीमारी की जानकारी नहीं दी गयी है।           

पेशे से वकील जेटली को मोदी मंत्रिमंडल में सबसे महत्वपूर्ण मंत्रियों में शुमार किया जाता है।       

बीमारी के चलते ही जेटली ने इस बार के लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।   

   

गत वर्ष मई में जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया था।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment