दिल्ली में ठंड और कोहरे के कारण 16 ट्रेनें लेट,वायु गुणवत्ता खराब

Last Updated 28 Jan 2019 12:54:14 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह लोगों को शीतलहर और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा तथा न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।




दिल्ली: कोहरे और ठंड के कारण 16 ट्रेनें लेट (फाइळ फोटो)

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी)के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन दिन भर आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज हवाएं चलेंगी।" अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कोहरे के कारण सोमवार सुबह राजधानी की ओर जाने वाली कम से कम 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर में पूर्वान 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 273 दर्ज किया गया जो खराब है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ, जबकि दृश्यता 400 मीटर रही।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएएनएस/वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment