उज्जैन में क्षिप्रा नदी में वाहन गिरने से एक पुलिसकर्मी की मौत, दो लापता
Last Updated 07 Sep 2025 11:30:01 AM IST
मध्यप्रदेश के उज्जैन में शनिवार रात एक वाहन के अनियंत्रित होकर क्षिप्रा नदी में गिरने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई जबकि दो अन्य लापता हो गए।
![]() उज्जैन में क्षिप्रा नदी में वाहन गिरने से एक पुलिसकर्मी की मौत, दो लापता |
उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी का शव बरामद कर लिया गया है जबकि लापता पुलिसकर्मियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार रात उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एक महिला और एक पुरुष आरक्षक के साथ एक लापता बच्ची की तलाशी के सिलसिले में निकले थे।
उन्होंने कहा, ‘‘इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर क्षिप्रा नदी के बड़े पुल से नीचे गिर गया। उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद कर लिया गया है।
एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम दोनों आरक्षकों की तलाश कर रही हैं।’’
| Tweet![]() |