प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश दौरा आज, सिंधिया के गढ़ में भरेंगी हुंकार

Last Updated 21 Jul 2023 10:10:24 AM IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी और सिंधिया घराने के गढ़ ग्वालियर आ रही है।


प्रियंका आज सिंधिया के गढ़ में भरेंगी हुंकार (फाइल फोटो)

वे यहां चुनावी हुंकार भरेंगी। यहां वे जन आक्रोश रैली को संबोधित करने वाली है।

प्रियंका के प्रवास को लेकर कांग्रेसी उत्साहित है और उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक प्रियंका गांधी शुक्रवार के को सुबह 10 बजे नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार गांधी पूर्वान्ह 11.30 बजे ग्वालियर के मेला ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करने सभास्थल पहुंचेंगी।

प्रियंका के ग्वालियर प्रवास को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने ग्वालियर को कांग्रेस के बैनर और पोस्टर से पाट दिया है। ग्वालियर-चंबल वह इलाका है, जो सिंधिया परिवार के प्रभाव का इलाका है। वर्तमान में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके है, इसीलिए इस रैली व प्रियंका के प्रवास को अहम माना जा रहा है।

आईएएनएस
ग्वालियर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment