इंडिगो के विमान से 4 हजार फीट पर टकराया गिद्ध, 175 यात्री बाल-बाल बचे
Last Updated 03 Jun 2025 08:40:43 AM IST
इंडिगो की एक उड़ान के करीब 175 यात्री सोमवार को तब बाल-बाल बच गए जब विमान को पक्षी से टकराने के बाद आपात स्थिति में यहां बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर उतारा गया।
![]() इंडिगो के विमान से 4 हजार फीट पर टकराया गिद्ध, 175 यात्री बाल-बाल बचे |
एक अधिकारी ने बताया, सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, जबकि विमान एयरबस 320 को नुकसान पहुंचा है।
बिरसा मुंडा हवाईअड्डे के निदेशक आर आर मौर्य ने बताया, रांची के पास इंडिगो की एक उड़ान से पक्षी टकरा गयी।
जब यह घटना हुई, तब विमान यहां से करीब 10 से 12 नौटिकल मील दूर, करीब 3,000 से 4,000 फुट की ऊंचाई पर था। इंडिगो का यह विमान पटना से रांची आ रहा था और पायलट को उसे यहां आपातस्थिति में विमान उतारना पड़ा।
उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन गिद्ध से टक्कर लगने के बाद विमान को नुकसान पहुंचा। इंजीनियर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
| Tweet![]() |