Jharkhand News : रांची में मशहूर बिल्डर ने गोली मारकर आत्महत्या की

Last Updated 21 Mar 2024 12:42:46 PM IST

रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी।


रांची में मशहूर बिल्डर ने गोली मारकर आत्महत्या की

हिनू निलासी नीरज सहाय की गिनती शहर के प्रमुख बिल्डरों में होती थी। उन्होंने अपने घर में कमरे का दरवाजा बंद कर खुद को गोली मारी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे।

डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment