झारखंड के पूर्व मंत्री और BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार ने थामा कांग्रेस का दामन !

Last Updated 21 Mar 2024 08:05:51 AM IST

झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा के एक फेसबुक पोस्ट में उनकी कांग्रेस में ज्वाइनिंग की बात कही गई है।


Jharkhand Politics

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड के मांडू क्षेत्र के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई।

झारखंड के राजनीतिक गलियारे में बुधवार सुबह से ही इस बात की चर्चा रही कि भाजपा नेता जयप्रकाश पटेल और राज पलिवार कांग्रेस में शामिल होंगे, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ जयप्रकाश पटेल सामने आए। ऐसे में फिलहाल इस बात पर भ्रम कायम है कि राज पलिवार कांग्रेस में शामिल हुए हैं या नहीं?

हालांकि, पार्टी के मीडिया एवं पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा ने अपने फेसबुक पोस्ट में राज पलिवार के भी कांग्रेस में शामिल होने की बात लिखी है। इसकी पुष्टि के लिए राज पलिवार को कई बार कॉल किया गया, लेकिन उनका नंबर स्वीच ऑफ मिल रहा है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment