रघुवर ने झारखंड में पार्टी के प्रदर्शन को निजी हार बताया
Last Updated 23 Dec 2019 04:42:10 PM IST
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को अपनी निजी हार बताया और कहा कि जनता को जनादेश स्वीकार है।
![]() झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास (फाइल फोटो) |
दास ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ उनकी पार्टी ने पिछले पांच साल में प्रदेश के गांव-गांव तक विकास की गंगा पहुंचाने का काम किया है। जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त करता हॅूं।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नहीं बल्कि उनकी हार है। हालांकि जब तक पूरे परिणाम नहीं आ जाते तबतक उम्मीद बरकरार है। उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी सीट पर अपने संभावित हार को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अभी तीन चक्र और करीब एक लाख मतों की गणना बाकी है। उन्हें भरोसा है कि वह आसानी से जीत दर्ज करेंगे।
| Tweet![]() |