वाजपेयी ने झारखंड बनाया, मोदी ने विकास कर नक्सलवाद मिटाया : अमित शाह

Last Updated 16 Dec 2019 04:44:15 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अलग झारखंड राज्य बनाया और मोदी सरकार ने नक्सलवाद को जमीन के 20 फुट नीचे दफनाने के बाद इसके विकास का काम किया।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने झारखंड के विकास के लिये बहुत कम काम किया और यह जानना चाहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा क्यों सत्ता में रहते हुए नक्सलवाद को खत्म नहीं कर पाया।      
 

एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यहां कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अलग झारखंड राज्य बनाया और मोदी सरकार ने नक्सलवाद को जमीन के 20 फुट नीचे दफनाने के बाद इसके विकास का काम किया।          

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी द्वारा किये गए विकास कायरें का ब्योरा देना चाहिए।          

भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड का साहेबगंज कभी एशिया और यूरोप में देशों के लिये व्यापार गलियारा हुआ करता था, लेकिन ‘‘कांग्रेस ने राज्य में अपने शासन के दौरान सभी व्यापारिक अवसरों को बर्बाद कर दिया।’’

        

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी पूछते रहते हैं कि हम राज्य में अपनी रैलियों के दौरान कश्मीर (अनुच्छेद 370 को रद्द करने) का जिक्र क्यों करते हैं। उन्होंने इतालवी चश्मा पहन रखा है और उन्हें यह जानकारी नहीं है कि देश की रक्षा के लिये राज्य के युवा सीमा पर अपना खून बहाते हैं।’’

भाषा
पाकुड़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment