जगदलपुर पहुंचे राहुल गांधी, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
Last Updated 06 Feb 2019 01:06:53 PM IST
ओडिशा जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ देर के लिए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर हवाईअड्डा पहुंचे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) |
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि गांधी सुबह जगदलपुर हवईअड्ड पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के वाणिज्य और उद्योग मंत्री कवासी लखमा सहित विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हेलीकॉप्टर से ओडिशा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना के लिए रवाना हुए।
गांधी आज भवानीपटना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
| Tweet |