छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

Last Updated 02 Feb 2019 01:41:35 PM IST

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ शनिवार को मुठभेड़ में एक संदिग्ध महिला नक्सली मारी गई और एक घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।


(फाइल फोटो)

सुकमा के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि रायपुर से 450 किलोमीटर दूर पोलम्पल्ली पुलिस थाना क्षेत्र में रेंगायगुडा गांव के जंगलों में यह मुठभेड़ तड़के उस वक्त हुई जब सुरक्षा बलों का संयुक्त दल एक क्षेत्र से अभियान चलाकर लौट रहा था।      

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला बल (डीएफ) का संयुक्त दस्ता पिडमल से अपने शिविर की ओर लौट रहा था तभी उन पर माओवादियों ने गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चली लेकिन संदिग्ध फरार हो गए।      

उन्होंनें बताया कि तलाशी अभियान के दौरान दो महिलाएं घायल अवस्था में मिलीं। उन्होंने सादे कपड़े पहने हुए थे। उनके नक्सली होने का संदेह है। उनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।      

शुक्ला ने बताया कि दोनों महिलाओं को दोरनपाल में सीआरपीएफ के फील्ड अस्पताल ले जाया गया जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला की हालत स्थिर है।     

दोनों की पहचान के बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा
रायपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment