बिहार : पानी भरे गड्ढे में गिरी स्कॉर्पियो, 9 की मौत
बिहार के पूर्णिया जिले के अनगढ़ सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के किशनगंज जा रही एक स्कॉर्पियो के अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो गई।
![]() बिहार : पानी भरे गड्ढे में गिरी स्कॉर्पियो, 9 की मौत |
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किशनगंज जिले के नुनिया गांव के रहने वाले 10 से 11 लोग पूर्णिया के बायसी थाना इलाके के ताराबाड़ी गांव गए हुए थे और वहां से सभी एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर वापस लौट रहे थे।
रात 2 बजे सूचना मिली कि एक गाड़ी खाई में गिर गई है। ये लोग ताराबाड़ी से किशनगंज जा रहे थे, उसी दौरान गाड़ी पानी के खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 लोगों को बचा लिया गया है। हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं: पृथ्वी पासवान, SHO,अनगढ़ थाना, पूर्णियां pic.twitter.com/WQm1ZFTygB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2022
बयासी के पुलिस उपाधीक्षक आदित्य कुमार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि घटना कंजिया मध्य विद्यालय के समीप की है, जहां तीखा मोड़ है। संभवत: मोड़ पर वाहन पर से चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में चली गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 9 लोगो की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।
सभी मृतक किशनगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पानी से निकाल लिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
| Tweet![]() |