आज आपका राशिफल

Last Updated 18 Feb 2010 08:36:22 AM IST


पंचांग: 18 फरवरी 2010, गुरुवार, फाल्गुन शुक्ल, चतुर्थी आज का सूरज अपनी सुनहरी किरणों के साथ आपके लिए कैसा दिन लेकर आया है। आज सितारे आपके अनुकूल हैं या प्रतिकूल। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी संकट का सामना करना पड़ेगा। आज किन कामों को करने से आपको लाभ हो सकता है और किन कामों को करने से बचना चाहिए, इसकी बानगी में आपकी राशियों पर एक नजर: मेष: आज कार्य स्थल पर सभी परेशानियां खत्म होंगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी पार्टी या आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। पिछले दिनों से चले आ रहे सभी तनाव खत्म होंगे। वृष: आज परिवार और मित्रों का साथ सुख का अहसास कराएगा। किसी कार्य विशेष के कारण आपकी स्थिति मजबूत होगी। किसी मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। मिथुन: आज किसी नए कार्य में आपको विशेष लाभ होने वाला है। जमीन से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी भी तरह के विवाद से बचें। यह समय लाभदायक साबित होगा। कर्क: आज परिवार से संबंधित खरीदारी करनी पड़ेगी। किसी नए कार्य को लेकर योजना बनाने में व्यस्त रह सकते हैं। तनाव से बचने के लिए आध्यात्म का सहारा लें। आज खर्च का बोझ बढ़ेगा। सिंह: आज सफलताओं भरा वक्त है। प्रतियोगिता में आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। किसी शुभ कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा। लंबे वक्त से रुके कार्यों में गति आएगी। कन्या: आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार के मामलों में आपकी भूमिका अहम होगी। कार्यस्थल पर परेशानियों के बावजूद सभी कार्य पूरे होंगे। कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी। तुला: आज शुभ प्रभाव का दिन है। सभी कार्यों में इच्छित परिणाम मिलेंगे। कुछ अहम कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कोई बड़ी समस्या हल होगी। वृश्चिक: आज व्यापार के लिए शुभ दिन साबित होगा। किसी वाहन या संपत्ति की खरीद हो सकती है। व्यापार संबंधी यात्राओं में शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में अंजान पर विश्वास न करें। धनु: आज आपके लिए सौभाग्यशाली दिन है। कार्य विशेष के लिए कोई सम्मान मिल सकता है। परिवार में ढेर सारी खुशियां आएंगी। व्यापार में इच्छा से अधिक प्रगति होगी। मकर: आज अचानक लाभ का योग है। किसी व्यक्ति विशेष से आपको कोई बड़ा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। सभी रुके कार्यों में गति आएगी, कार्यों में प्रगति होगी। कुंभ: आज रिश्तों में निखार आएगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। परिवार में सहयोग और प्रेम की भावना बढ़ेगी। किसी शुभकारी यात्रा का योग भी बन रहा है। मीन: आज परिवार में कोई शुभ कार्य होगा, जिसका आपको इंतजार था। किसी मांगलिक कार्य का योग है। कार्यक्षेत्र पर अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य आपका साथ दे रहा है, वक्त का लाभ उठाएं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment