दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त से टली शादी, बैरंग लौटी बारात

Last Updated 29 Feb 2024 11:01:27 AM IST

वैवाहिक रस्म के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त की वजह से शादी टल गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। वाकया झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र का है।


दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त से टली शादी, बैरंग लौटी बारात

बुधवार को गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र निवासी अंजनी कुमार की बारात केतार प्रखंड गई थी।

बारातियों के स्वागत, जयमाल और द्वारपूजा के बाद जब दुल्हन के सिंदूरदान के रस्म का वक्त आया, तो दूल्हे ने शर्त रख दी कि वह लाइट बंद कर एकांत में यह रस्म पूरी करेगा।

वर-वधू दोनों पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी शर्त पर अड़ा रहा।

अंततः पंचायत बैठी और दोनों पक्षों की सहमति से शादी टाल दी गई।

दूल्हा पक्ष को 5.13 लाख रुपए दुल्हन पक्ष को देना पड़ा।

इसके बाद दूल्हा और बाराती बैरंग लौट गए।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment