मॉक शादी, जिसमें न बारात असली होती है, न दूल्हा-दुल्हन...

Last Updated 19 Jun 2023 06:44:00 PM IST

आपने आज तक मॉक टेस्ट के बारे में सुना होगा। मॉक इंटरव्यू सुना होगा। ये सब बातें तो आम हैं, लेकिन क्या आपने कभी मॉक शादी के बारे में सुना है। आज पढ़िए मॉक शादी के बारे में। अमेरिका में इसका चलन इन दिनों तेजी से बढ़ा है।


मॉक शादी, जिसमें न बारात असली होती है, न दूल्हा-दुल्हन...

क्या होती है ये मॉक शादी, जिसमें न बारात असली होती है, न दूल्हा-दुल्हन... इस देश में बढ़ रहा ट्रेंड। मॉक शादी में एक स्टूडेंट शेरवानी पहनकर दुल्हा बनता है और घोड़ी पर बारात लेकर आता है। कुछ स्टूडेंट्स बाराती बनते हैं और ढोल पर नाचते हैं। यह बारात धूम मचाते हुए दुल्हन के यहां तक जाती हैं।

मॉक शादी एक तरह की नकली शादी होती है। हर देश में शादी के अपने रीति-रिवाज होते हैं। भारत में तो शादियां किसी उत्सव से कम नहीं होती हैं। लड़का-लकड़ी के एक दूसरे को पसंद करने से लेकर, हल्दी की रस्म, मेहंदी की रस्म, नाच-गाना, खाना-पीना, बारात, दूल्हे और दुल्हन का तैयार होना... न जाने ऐसी ही कितनी रस्में निभाई जाती हैं।

आपने आज तक मॉक टेस्ट के बारे में सुना होगा, मॉक इंटरव्यू सुना होगा। ये सब बातें तो आम हैं, लेकिन क्या कभी आपने मॉक शादी के बारे में सुना है? जी हां, मॉक शादी. जिसमें न बाराती असली होते हैं, न दूल्हा-दुल्हन असली होते हैं। बस खाना पीना होता है और जमकर नाच-गाना होता है।

यूनिवर्सिटीज के छात्रों को भारतीय शादी इतनी ज्यादा लुभा रही है कि वो मॉक (नकली) शादी का आयोजन कर रहे हैं। इसमें एक स्टूडेंट शेरवानी पहनकर दुल्हा बनता है और एक सजी-धजी घोड़ी पर बारात लेकर आता है। कुछ स्टूडेंट्स बाराती बनते हैं और ढोल पर नाचते हैं। यह बारात धूम मचाते हुए दुल्हन के यहां तक जाती है। दुल्हन सज-धज कर ज्वैलरी पहनकर आती है और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठ जाते हैं। फिर बाकी की रस्में शुरू की जाती हैं। स्टूडेंट्स पूरी शादी को एंजॉय करते हैं, खाते-पीते हैं।

मजे की बात तो ये है कि इस शादी में उन स्टूडेंट्स को दूल्हा और दुल्हन बनाया जाता है, जो एक-दूसरे को जानते तक नहीं होते। कई बार तो ये अलग-अलग यूनिवर्सिटीज से भी होते हैं।

इंदरपाल सिंह
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment