ब्राजील के इस शख्स ने बनवाया 20 फुट लंबा बेड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Last Updated 28 Apr 2023 03:12:05 PM IST

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई ऐसी खबर वायरल हो जाती है जिसे पढकर कईं बार हैरानगी होती है कि ऐसा भी हो सकता है।


तो ऐसी ही खबर हम आपको आज बताते है जिस पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, ब्राजील का रहने वाला एक शख्स की 6 बीवियां है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील का रहने वाला आर्थर ने 9 महिलाओं संग शादी रचाई थी। लेकिन कुछ दिन बाद पता चला कि इनमें से 4 महिलाओं को तलाक दे दिया गया, दोबार उन्होंने एक महिला से शादी की, और अब आर्थर की बीवियों की गिनती 6 हो गई।

आर्थर अपनी सभी बीवियों को बहुत प्यार करता है। और उसने अपनी बीवियों को खुश करने के लिए बेहद ही अनोखा तोहफा दिया है। आर्थर ने उनके लिए 20 फुट लंबा बेड बनवाया है। और इसकी कीमत करीब 80 लाख रूपये है।

आर्थर ओ उर्सो का ये बेड 20 फुट लंबा और 7 फुट चौड़ा है। इसमें कुल 950 पेंच लगे हुए हैं। इतने बड़े बेड को बनाने में समय भी काफी लगा। ये 15 महीनों में बनकर तैयार हुआ. इसे 12 लोगों ने बनाया है। आर्थर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 20 फुट के बिस्तर की तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, रिश्तों में खुशियां लाने के लिए मैंने वो काम किया है, जो किसी दूसरे इंसान के लिए मुश्किल होगा. मैंने दुनिया का सबसे बड़ा बेड बनाया है."

आर्थर  के अनुसार उन्हें बेड बनाने का ख्याल अपनी 6 बीवियों संग एक साथ बैठने के लिए बनवाया है। उन्होंने कहा कि कई बार मुझे अपनी पत्नियों के लिए जगह बनाने के लिए सोफा, डबल बेड शेयर करना पड़ाता था और यहां तक कि फर्श पर सोना पड़ाता था। और वो चाहता है कि वो अपनी बीवियों संग अच्छी जिंदगी बिताए।

बता दें कि ब्राजील में पुरूष कईं महिलाओं से शादी कर सकते है। इसके लिए कोई वहां के कानून में किसी भी प्रकार की रोक-टोक नहीं है।  ब्राजील के आर्थर ओ उर्सो ने पहली शादी लुआना से साल 2001 में की थी। आर्थर की नौ पत्नियां थीं लेकिन पिछले साल उन्होंने उनमें से चार को तलाक दे दिया। उन्होंने अभी हाल ही में 50 साल की ओलिंदा मारिया से शादी की है। इस समय आर्थर की कुल 6 बीवियां है। 

अब उनकी शादी 27 साल की लुआना काजाकी, 21 साल की एमिली सूजा, 24 साल की वाल्किरिया सैंटोस, 51 साल की ओलिंडा मारिया, 23 साल की दमियाना और 28 साल की अमांडा अल्बुकर्क से हुई है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment