105 वर्षीय बुजुर्ग ने एक घंटे में चलाई 23 किमी साइकिल
Last Updated 12 Jan 2017 03:29:19 PM IST
फ्रांस के 105 वर्षीय रॉबर्ट मार्चड ने साइकिलिंग रेस में इतिहास रचा और उन्होंने पेरिस में हुई एक रेस में 22.538 किलोमीटर की दूरी एक घंटे में पूरी की.
105 वर्षीय बुजुर्ग ने एक घंटे में चलाई 23 किमी साइकिल |
हालांकि वे अपने ही रिकॉर्ड से पीछे रह गए जिसमें सौ वर्ष से अधिक उम्र के वर्ग में उन्होंने 2014 में एक घंटे में 26.927 किलोमीटर की दूरी तय की थी.
1911 में उत्तरी फ्रांस में जन्मे रॉबर्ट ने 14 साल की उम्र में बाइक चलाना शुरू कर दिया था, लेकिन साइकिलिंग को 67 साल की उम्र में उन्होंने गंभीरता से लिया, रॉबर्ट 2012 में चार घंटे 17 मिनट 27 सेकंड में 100 किमी की दूरी तय करने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं.
Tweet |