Lok Sabha Election 2024 : अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने परिवार के साथ किया मतदान
Last Updated 07 May 2024 01:30:10 PM IST
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में महमदपुरा प्राइमरी स्कूल में स्थित बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया।
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने परिवार के साथ किया मतदान |
मतदान के बाद गौतम अदाणी ने कहा, 'भारत आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। यह लोकतंत्र का 'महापर्व' है। मैं सभी से मतदान करने व लोकतंत्र को जिताने की अपील करता हूं।"
मतदान के बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए गौतम अदाणी ने एक्स पर लिखा, "आज अपने परिवार के साथ मतदान करने पर गर्व है। मतदान एक अधिकार, एक विशेषाधिकार और एक जिम्मेदारी है। इसे इस महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में हम सभी साझा करते हैं। हमारे लोकतंत्र में प्रत्येक वोट एक शक्तिशाली आवाज है। भारत के भविष्य को आकार देने के लिए अपना वोट डालें। जय हिन्द।"
| Tweet |