Odisha Assembly Election 2024: BJP ने अपने सभी 112 उम्मीदवारों की जारी की सूची, यहां देखें सभी के नाम
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 112 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
![]() |
पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल को चंदबली से उम्मीदवार बनाया है जबकि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ हिंजली विधानसभा सीट से शिशिर मिश्रा को मैदान में उतारा है।
पार्टी के पूर्व प्रमुख और निवर्तमान लोकसभा में सांसद सुरेश पुजारी ब्रजराजनगर से चुनाव लड़ेंगे। पिछले दिनों भाजपा में शामिल होने वाले अभिनेता और दो बार के सांसद रहे सिद्धांत महापात्रा को डिगपींडी से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। (2/2) pic.twitter.com/EUC89m8Gaw
— BJP (@BJP4India) April 2, 2024
ओडिशा में विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव होने हैं।
ओडिशा विधानसभा में 147 सीट हैं और भाजपा, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। कांग्रेस तीसरी मुख्य पार्टी है।
पटनायक वर्ष 2000 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा और बीजद गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन सीट बंटवारे पर बातचीत विफल हो गई।
बीजद और भाजपा ने राज्य में 2019 के चुनावों में क्रमशः 112 और 23 सीट जीतीं जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी।
| Tweet![]() |