Earthquake:जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लगे भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुबह करीब 3:49 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
![]() |
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुबह करीब 3:49 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। जिसके बाद अपने-अपने घरों में सो रहे स्थानीय निवासी में डर का महौल बन गया। हालांकि इस भूकंप के झटके से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। बता दें कि करीब एक महीने पहले डोडा और किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुबह करीब 3:49 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/h6cNtpXCfb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2023
इससे पहले यानी बुधवार को नोएडा, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कहीं पर भी कोई घटना घटित होने का अप्रिय समाचार नहीं मिला।
| Tweet![]() |