पूर्व DRDO प्रमुख डॉ वीएस अरुणाचलम का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

Last Updated 17 Aug 2023 11:23:35 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के पूर्व महानिदेशक वी एस अरुणाचलम के निधन पर गुरूवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से वैज्ञानिक समुदाय तथा सामरिक विश्व में एक बड़ा खालीपन आया है।


अरुणाचलम का बुधवार को अमेरिका में निधन हो गया। उनके परिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी। वह 87 वर्ष के थे।

मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘डॉ. वी.एस. अरुणाचलम के निधन से वैज्ञानिक समुदाय और सामरिक विश्व में एक बड़ा खालीपन आ गया है। ज्ञान, अनुसंधान के प्रति उनके जुनून और भारत की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाने में समृद्ध योगदान के लिए उनकी काफी सराहना की जाती है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’’



अरुणाचलम ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी), राष्ट्रीय वैमानिकी प्रयोगशाला और रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला में सेवाएं दी थीं।

अरुणाचलम वर्ष 1982 से 1992 तक डीआरडीओ के प्रमुख और रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार रहे थे।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अरुणाचलम के योगदान के लिए उन्हें शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1980), पद्म भूषण (1985) और पद्म विभूषण (1990) से सम्मानित किया गया था।

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment