'नेहरू जी अपने काम के लिए जाने जाते हैं, नाम के लिए नहीं', नेहरू मेमोरियल संग्रहाल का नाम बदलने पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेहरू जी अपने काम के लिए जाने जाते हैं, नाम के लिए नहीं।
![]() कांग्रेस नेता राहुल गांधी |
नेहरू मेमोरियल संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।
इसी बीच राहुल गांधी ने जवाहर लाल नेहरू के बहाने पीएम मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।
बता दें, 15 जून 2023 को राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई दिल्ली के तीन मूर्ति परिसर स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (PMML) कर दिया गया था। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (14 अगस्त) पर इसे औपचारिक रूप दिया गया।
नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का आधिकारिक नाम बदलने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू के महान योगदान को कभी नहीं छीन सकते।
राहुल गांधी अपनी दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर निकलने से पहले एक सवाल के जवाब में कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।
#WATCH नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं: नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली pic.twitter.com/45nlwDOtNb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर निकले हैं। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद ये राहुल गांधी का पहला दौरा है,जब वे लेह और कारगिल जाएंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले राहुल गांधी दो बार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और जम्मू का दौरा कर चुके हैं, लेकिन वह लद्दाख नहीं जा सके थे।
राहुल ने इस साल जनवरी में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू और श्रीनगर का दौरा किया था।
इस साल फरवरी में वह एक बार फिर निजी यात्रा पर जम्मू-कश्मीर गए और गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट का दौरा किया था।
| Tweet![]() |