जम्मू-कश्मीर में सेना को ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढ़ेर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
![]() (फाइल फोटो) |
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में कहा, “पुंछ जिले में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 6-7 अगस्त की तड़के भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने ढेर कर दिया।
"एक आतंकवादी तुरंत गिर गया, दूसरे आतंकवादी ने एलओसी पर वापस भागने की कोशिश की। बाद में वह भी मारा गया और एलओसी के पास उसे गिरते देखा गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।"
#WATCH जम्मू-कश्मीर | पुंछ में देगवार टेरवान के सामान्य क्षेत्र में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है: लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल, पीआरओ (रक्षा) जम्मू
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2023
(वीडियो वर्तमान समय के अनुसार नहीं है।) https://t.co/BLTuBUwUpW pic.twitter.com/EPy9yDKHBe
सेना की तरफ से मिल रही जानकारी के मुताबिक इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
| Tweet![]() |