केंद्र ने राज्यों को अस्पतालों में पर्याप्त आक्सीजन सुनिश्चित करने को कहा
कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक तेजी से वृद्धि होने के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में चिकित्सा उपयोग वाला तरल आक्सीजन (एलएमओ), आक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर जैसे जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
![]() केंद्र ने राज्यों को अस्पतालों में पर्याप्त आक्सीजन सुनिश्चित करने को कहा |
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि प्रेशर ¨स्वग एडजॉर्पशन (पीएसए) आक्सीजन उत्पादन संयंत्र पूरी तरह से चालू रखे जाएं और उनकी जांच के लिए नियमित ‘मॉक ड्रिल’ की जाए।
सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इन चिकित्सा सुविधाओं का संचालनात्मक स्थिति में रहना और उनकी देखरेख की जानी अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
हालांकि, देश में संक्रमण के मामलों की संख्या अभी कम है। अगनानी ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए मेडिकल आक्सीजन एक महत्वपूर्ण संसाधन है, खासतौर पर महामारी के दौरान और मरीजों की जान बचाने के लिए निर्बाध आक्सीजन आपूर्ति की जरूरत है।
पत्र में कहा गया है कि आक्सीजन से जुड़ी समस्याओं एवं चुनौतियों के शीघ्र समाधान के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आक्सीजन नियंतण्रकक्ष को भी फिर सक्रिय किया जाए।
| Tweet![]() |