देश में बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटों में 12,608 नए केस, 72 लोगों की मौत

Last Updated 18 Aug 2022 01:41:18 PM IST

भारत में पिछले 24 घंटों में 12,608 नए कोविड-19 के मामले सामने आए और इसी दौरान 72 मौतें हुई। यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।


इसके साथ ही देश भ्र में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,27,206 हो गई।

सक्रिय केसलोड 1,01,343 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.23 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 16,251 मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,36,70,315 हो गई।

जहां दैनिक पॉजिटिविटी दर मामूली बढ़कर 3.48 प्रतिशत हो गई, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.20 प्रतिशत रही।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,62,020 परीक्षण किए गए।

गुरुवार सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 208.95 करोड़ से अधिक हो गया।

टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 3.98 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment