रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
देश में आज रक्षाबंधन का त्यौहार बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
![]() |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से गुरुवार सुबह ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा बंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी कामना है कि यह पर्व, हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्मान में वृद्धि करे।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन के अवसर पर लोगों को बधाई दी।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा बंधन के खास अवसर पर सभी को बधाई।’’
गृहमंत्री अमित शाह ने रक्षा बंधन पर शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, "सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।"
यह त्योहार भाई और बहन के बीच प्रेम का प्रतीक है।
श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान बहनों और भाइयों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
| Tweet![]() |