संवेदनाएं : मेरी आवाज ही पहचान है..

Last Updated 07 Feb 2022 01:27:21 AM IST

पीएम समेत राजनीति, फिल्म व खेल जगत की प्रमुख हस्तियों ने दी स्वर कोकिला को अंतिम विदाई एवं संवेदनाएं व्यक्त की।


लता मंगेशकर

लता जी का निधन मेरे लिए और दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए हृदयविदारक है। उनके गाए गीत भारत के सारतत्व और सुंदरता को प्रदर्शित करते हैं।  -राष्ट्रपति, रामनाथ कोविंद

लता मंगेशकर जी का निधन देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। लता जी के निधन से आज भारत ने अपना वह स्वर खो दिया है, जिसने हर अवसर पर राष्ट्र की भावना को भावपूर्ण अभिव्यक्ति दी।  -उपराष्ट्रपति, वेंकैया नायडू

सुर व संगीत की पूरक लता मंगेशकर के योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है और उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। -अमित शाह, गृहमंत्री

स्वर कोकिला लता जी की मधुर आवाज आज मौन होने पर स्तब्ध हूँ। एक युग का अंत हो गया। दिल छू लेने वाली आवाज, राष्ट्र प्रेम के गीत और लता दीदी का संघषर्मय जीवन सदा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। -सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष

लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर गहरा आघात हुआ। भारत ने अपनी एक महान बेटी को खो दिया है। वह भारत की ‘नाइटिंगेल’ थीं और अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने देश में सांस्कृतिक एकता के लिए असाधारण योगदान दिया।   -डा. मनमोहन सिंह, पूर्व पीएम

आठ दशक के ऊपर अपनी स्वर वर्षा से भारतीयों को तृप्त करने वाला आनंद धन हमने खो दिया। लता जी का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है और स्वरों के रूप में उनकी पवित्र स्मृति सभी के मन में हमेशा बनी रहेगी। -मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment