देश में कोरोना के 1.07 लाख नए मामले, 865 लोगों की मौत

Last Updated 06 Feb 2022 02:42:18 PM IST

भारत में रविवार को कोरोना के बीते 24 घंटे में 1,07,474 नए मामले सामने आए, जो पिछले दिन की तुलना में 16 प्रतिशत कम है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह साझा की।


एक दिन में कोरोना से 865 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,01,979 हो गई।

कोरोना के 12,25,011 सक्रिय मामले हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 2.90 प्रतिशत है।

बीते 24 घंटे में 2,13,246 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,04,61,148 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 95.91 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 14,48,513 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 74.01 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं।

बीते 24 घंटे में 45 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 169.46 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक 11.83 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment