Aaj Ka Rashifal, Saturday, August 23, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 23 अगस्त, 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal, Saturday, August 23, 2025: आज शनिवार, 23 अगस्त, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
![]() दैनिक राशिफल |
मेष : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में मन चिंतित होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
बृषभ : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।
कर्क : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधी के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।
सिंह : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
कन्या : कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
तुला : रोजगार संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता न पालें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। संबंधियां के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
वृश्चिक : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल व सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।
धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
मकर : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। घरेलू वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
कुंभ : परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी।
मीन : उच्छृंखलता व व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कुछ नये संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है।
| Tweet![]() |