DSGMC प्रमुख पद छोड़ा भाजपा में शामिल हुए सिरसा
Last Updated 02 Dec 2021 01:39:59 AM IST
शिरोमणि अकाली दल के दो बार के विधायक और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।
DSGMC प्रमुख पद छोड़ा भाजपा में शामिल हुए सिरसा |
केंद्रीय मंत्री धम्रेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान की।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सिरसा का स्वागत किया गया।
आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी शेखावत ने कहा कि सिरसा को पार्टी में शामिल करने से निश्चित रूप से राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव में मदद मिलेगी।
भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन के दौर में सिरसा दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीते थे लेकिन तीन कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा ने अकाली दल से गठबंधन तोड़ दिया था, जिस कारण मनजिंदर को भी दिल्ली में भजापा से गठबंधन तोड़ना पड़ा।
| Tweet |