अपनी पार्टी बनाएंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

Last Updated 20 Oct 2021 03:20:12 AM IST

कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही अपने राजनीतिक दल के गठन की घोषणा करेंगे।


पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (File photo)

अगर किसान आंदोलन का समाधान किसानों के पक्ष में होता है तो भाजपा के साथ सीटों को लेकर समझौता होने की उम्मीद जताई।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबे मतभेद और प्रदेश कांग्रेस में अंदरुनी लड़ाई के बाद अमरिंदर ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी ने उनके स्थान पर चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री बनाया है। सिंह ने कहा, पंजाब के भविष्य को लेकर लड़ाई जारी है। मैं जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करूंगा, ताकि पंजाब और उसके लोगों, साथ ही पिछले एक साल से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे किसानों के हितों के लिए काम किया जा सके।

उन्होंने कहा, मैं अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित बनाने तक चैन की सांस नहीं लूंगा। अमरिंदर के मीडिया सलाहकार के अनुसार उन्होंने कहा, पंजाब को राजनीतिक स्थिरता और आंतरिक तथा बाहरी खतरों से सुरक्षा की जरुरत है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment