लोजपा से संबद्ध सभी शाखाएं और प्रदेश इकाइयां भंग, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

Last Updated 20 Jun 2021 01:05:01 AM IST

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पशुपति कुमार पारस की अगुवाई वाले खेमे ने शनिवार को पार्टी से संबद्ध सभी शाखाओं और प्रदेश इकाइयों को भंग कर दिया और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की।


लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पशुपति कुमार पारस

यह फैसला दिल्ली में चिराग पासवान के नेतृत्व वाले समूह द्वारा रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाए जाने के जवाब में आया है।

पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर पारस, सभी चार सांसदों और उनके विश्वासपात्र कुछ पार्टी पदाधिकारियों को भी इसमें शामिल किया गया है। पारस ने एक बयान में कहा कि पार्टी की अन्य सभी शाखाओं को भंग किया जा रहा है।

वहीं, चिराग पासवान ने कहा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 90 प्रतिशत से अधिक सदस्य उनके साथ हैं।

शाम में चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा में पारस को पार्टी का नेता घोषित करने के दूसरे खेमे का दावा स्वीकार करने के बिरला के फैसले के खिलाफ अपना मामला प्रस्तुत किया।

चिराग ने दलील दी कि पार्टी का संसदीय बोर्ड ही संसद में अपने नेता के बारे में फैसला कर सकता है। पार्टी के छह में से पांच सांसदों ने चिराग के स्थान पर पारस को अपना नेता चुना है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment