राहुल, प्रियंका ने कांग्रेस नेता राजीव सातव के निधन पर जताया शोक
कांग्रेस नेताओं ने रविवार को कोविड के कारण जान गंवाने वाले गुजरात के कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव के निधन पर दुख जताया है।
![]() राहुल, प्रियंका |
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मैं अपने दोस्त राजीव सातव को खोने से बहुत दुखी हूं। वह बड़ी क्षमता वाले नेता थे जिन्होंने कांग्रेस के आदशरें को मूर्त रूप दिया। यह हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार प्रति मेरी संवेदना।"
प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "राजीव सातव, हमने अपने सबसे प्रतिभाशाली सहयोगियों में से एक को खो दिया। दिल के साफ, ईमानदार, कांग्रेस के आदशरें के लिए प्रतिबद्ध और भारत के लोगों के लिए समर्पित। मेरे पास कोई शब्द नहीं है, बस उनकी युवा पत्नी और बच्चे के लिए प्रार्थना करती हूं। उन्हें उनके बिना आगे बढ़ने की ताकत मिले।"
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य, राजीव सातव का 23 दिनों की कोविड -19 के साथ लंबी लड़ाई के बाद यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।
वह 46 वर्ष के थे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोर टीम के सदस्य थे।
सातव में 19 अप्रैल को कोविड के लक्षण मिले थे और 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव निकले।
उन्हें पुणे के जहांगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत बिगड़ने पर एक हफ्ते बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
कुछ ठीक होने के बाद, पिछले सप्ताह से उनकी हालत फिर से बिगड़ गई और वे आईसीयू में ही रहे जहां रविवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया।
I’m very sad at the loss of my friend Rajeev Satav. He was a leader with huge potential who embodied the ideals of the Congress.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2021
It’s a big loss for us all. My condolences and love to his family. pic.twitter.com/mineA81UYJ
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के अलावा सातव का विशेषज्ञों की मदद से साइटोमेगालोवायरस संक्रमण और कुछ अतिरिक्त जटिलताओं का भी इलाज किया जा रहा था।
| Tweet![]() |