Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरु होते ही PM मोदी ने डाला वोट

Last Updated 09 Sep 2025 09:16:12 AM IST

Vice President Election: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न दलों के सांसदों ने देश के नए उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान किया।


उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे समाप्त होगा। लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य इस चुनाव में हिस्सा लेंगे।

इस चुनाव प्रक्रिया के लिए आधिकारिक एजेंट के तौर पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और राम मोहन नायडू के साथ-साथ शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे को नियुक्त किया गया है।

मतदान समाप्त होने के साथ ही वोटों की गिनती भी शाम 6 बजे ही शुरू जाएगी और देर शाम को ही परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।

यह है चुनाव की प्रक्रिया

जानकारी के लिए बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 781 सदस्य होते हैं, जिनमें लोकसभा के 542 निर्वाचित सदस्य और राज्यसभा के 239 सदस्य (233 निर्वाचित और 12 मनोनीत, दोनों सदनों में 6 रिक्तियां) शामिल हैं। सभी वोटों का मूल्य समान होता है और संसदीय प्रक्रिया के अनुसार वोटिंग गुप्त मतदान के माध्यम से होती है। जीत दर्ज करने के लिए 391 वोटों की बहुमत की जरूरत होती है।

21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था। उनके अप्रत्याशित इस्तीफे से उच्च सदन में नेतृत्व का अभाव पैदा हो गया था, जिससे आज का चुनाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो गया है।

जैसा कि राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह चुनाव बहुत ही कड़े मुकाबले में होगा, लेकिन NDA को दोनों सदनों की संयुक्त संख्या में बढ़त है। फिर भी, सबकी नजर संभावित क्रॉस-वोटिंग और अंतिम परिणाम पर टिकी है।

 

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment