भाजपा ने यूपी और उत्तराखंड में राज्यसभा सीटों के प्रत्याशी किए घोषित, हरदीप पुरी का भी नाम

Last Updated 27 Oct 2020 12:34:02 AM IST

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आठ और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम सोमवार की रात घोषित कर दिए हैं।


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (file photo)

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को यूपी के रास्ते फिर से राज्यसभा भेजने की तैयारी की है।

भाजपा की ओर से घोषित सूची के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, हरिद्वार दुबे, बृजलाल, नीरज शेखर, गीता शाक्य, बीएल वर्मा, और पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी को टिकट मिला है। वहीं पार्टी ने उत्तराखंड से भाजपा ने नरेश बंसल को राज्यसभा भेजने की तैयारी है।



बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव है। संख्या बल के हिसाब से भाजपा का नौ सीटें जीतना तय माना जा रहा है। हालांकि पार्टी ने आठ उम्मीदवार ही उतारे हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment