राहुल गांधी ने दी दशहरे की बधाई, बोले- विजय अंतत: सत्य की ही होती है
Last Updated 25 Oct 2020 11:34:05 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दशहरा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंत में विजय सत्य की ही होती है।
![]() कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो) |
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘विजय अंतत: सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं।’’
विजय अंततः सत्य की ही होती है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2020
आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ।#HappyDussehra
राहुल गांधी ने ट्वीट में ‘हैप्पी दशहरा’ (दशहरा की शुभकामनाएं) हैशटैग का इस्तेमाल किया।
कोविड-19 महामारी की वजह से लोग प्रतिबंधों के बीच दशहरा का उत्सव मना रहे हैं।
| Tweet![]() |