मुंबई के ताज होटल को पाकिस्तान से मिली उड़ाने की धमकी, सुरक्षा हुई कड़ी

Last Updated 30 Jun 2020 11:37:36 AM IST

मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया के पास मौजूद मशहूर होटल ताज महल पैलेस को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसके आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।


सूत्रों ने बताया कि होटल के पास रात 12.30 बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसके बाद मुंबई पुलिस को सूचित किया गया। यह फोन कथित रूप से पाकिस्तान के कराची से किया गया था और फोन करने वाले ने बम से होटल को उड़ाने की धमकी दी।

होटल के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आगे की जांच चल रही है।

यह होटल 26 नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों का मुख्य निशाना था।
 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment