सेना प्रमुख ने नियेत्रण रेखा पर लिया हालात का जायजा

Last Updated 26 Feb 2020 05:52:10 AM IST

जिस प्रकार नियेत्रण रेखा पर पाकिस्तान की दिशा से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन तथा गोले दाग कर सरहद पर तनाव बना रखा है उससे भारतीय सेना बेहद कड़ाई से पेश आ रही है।


भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे

अगामी पांच मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घाटी व नियेत्रण रेखा पर हालात का जायजा एवं समीक्षा करने यहां आ रहे हैं। रक्षा मंत्री की इस यात्रा से पहले भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे मंगलवार को घाटी पहुंचे। यहां उन्होंने घाटी तथा नियेत्रण रेखा पर हालात का जायजा लेने के साथ विभिन्न आपरेशनों की तैयारियों की भी समीक्षा की।

सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पांच मार्च को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सेना के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय पर सैन्य कमांडरों के साथ एलओसी पर बने हालात का जायजा लेंगे। जिस प्रकार पाकिस्तानी सेना नियेत्रण रेखा पर राजौरी व पुंछ जिलों में भारतीय अग्रिम सुरक्षा चौकियों के साथ-साथ आवासीय बस्तियों को लगातार निशाना बना रही है। उस पर रक्षा मंत्रालय ने भी कड़ा संज्ञान लिया है।

सूत्रों के अनुसार उस दिन रक्षा मंत्री दिल्ली लौटने से पहले उत्तरी कमान के ध्रुव सभागार में एक्स-सर्विसमैनों को संबोधित करने के बाद पेंशन अदालत में भी भाग लेंगे। जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद संघ शासित प्रदेश बनने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जम्मू कश्मीर का यह पहला दौरा होगा। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की दिशा से जिस प्रकार आतंकियों की घुसपैठ को लेकर की जा रही गोलाबारी के कारण नियेत्रण रेखा पर गहराते तनाव पर रक्षा मंत्री विशेष तौर पर सैन्य कमांडरों से चर्चा करेंगे।

सहारा न्यूज ब्यूरो
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment