कांग्रेस सीएए का विरोध करने से पहले 1947 का प्रस्ताव देखे : अमित शाह

Last Updated 18 Dec 2019 03:46:44 PM IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस को याद दिलाया कि सीएए पर मोदी सरकार की आलोचना से पहले उसे अपनी कार्यकारिणी के 1947 के प्रस्ताव को देखना चाहिए।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस को महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू व सरदार पटेल के बयानों को देखना चाहिए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी को सीएए का विरोध करने व इस पर देश भर में अफवाह और अशांति फैलाने से पहले महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरदार पटेल के 25 नवंबर, 1947 की कांग्रेस कार्यकारिणी में प्रस्ताव को पढ़ना और सुनना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने नेता अशोक गहलोत के बयान को देखना चाहिए।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment