सपा नेता नीरज शेखर का राज्यसभा से इस्तीफा
Last Updated 16 Jul 2019 04:54:28 AM IST
सपा नेता नीरज शेखर ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।
सपा नेता नीरज शेखर (file photo) |
उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से और स्वेच्छा से इस्तीफा देने की बात की है। सभापति नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
इस संबंध में सपा की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
हालांकि यह भी अटकलें है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
| Tweet |