कर्नाटक संकट और गहराया, शिवकुमार-देवड़ा हिरासत में

Last Updated 11 Jul 2019 05:32:20 AM IST

कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार को मुंबई पुलिस ने यहां के उस आलीशान होटल के बाहर हिरासत में ले लिया, जहां उनके राज्य के बागी विधायक ठहरे हैं।


होटल के बाहर डीके शिवकुमार को हिरासत में लेती पुलिस।

एक अधिकारी ने बताया कि शिवकुमार से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नसीम खान को भी हिरासत में लिया गया है। शिवकुमार एक टीवी चैनल को साक्षात्कार दे रहे थे, जब पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। अधिकारी ने बताया कि तीनों नेताओं को बीकेसी पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया।

कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार को बचाने की मुहिम के तहत मुंबई पहुंचे शिवकुमार को बुधवार सुबह होटल में घुसने से रोक दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने घोषणा की कि वह तब तक इस जगह को छोड़कर नहीं जाएंगे जब तक वह विधायकों से नहीं मिल लेते। उन्होंने दलील दी कि होटल के अंदर जाने के लिए उनके पास वैध अनुमति है। अधिकारियों ने उन्हें (शिवकुमार को) बताया कि होटल में ठहरे विधायकों ने मुंबई पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर कहा है कि शिवकुमार के यहां पहुंचने से उनके जीवन को खतरा है।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment