पीएम मोदी, अमित शाह ने दी राजनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।
![]() प्रतिकात्मक फोटो |
मोदी ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में लिखा, ‘‘विनम्र, कर्मठ एवं परिश्रमी नेता और केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सहयोगी राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वे रक्षा मंत्री के रूप में देश की सेना को लगातार सशक्त करने में जुटे हुए हैं। मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
विनम्र, कर्मठ एवं परिश्रमी नेता और केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सहयोगी राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वे रक्षा मंत्री के रूप में देश की सेना को लगातार सशक्त करने में जुटे हुए हैं। मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। @rajnathsingh
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2019
शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ देश के रक्षामंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। विभिन्न पदों पर रहकर भाजपा को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। राजनाथ जी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं को और बल मिला है। मैं उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।’’
देश के रक्षामंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। विभिन्न पदों पर रहकर भाजपा को मजबूत करने में उनका महत्तवपूर्ण योगदान है। राजनाथ जी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं को और बल मिला है। मैं उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) July 10, 2019
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी ट्वीट कर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘वरिष्ठ नेता, देश के रक्षा मंत्री, आदरणीय राजनाथ सिंह जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दीर्घकालिक संगठनात्मक एवं प्रशासनिक अनुभव सदैव हम सबका मार्गदर्शन करता रहेगा। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ।’’
वरिष्ठ नेता, देश के रक्षा मंत्री, आदरणीय श्री @rajnathsingh जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 10, 2019
आपका दीर्घकालिक संगठनात्मक एवं प्रशासनिक अनुभव सदैव हम सबका मार्गदर्शन करता रहेगा।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ।
| Tweet![]() |