सत्ता में आए तो न्यूनतम आय गारंटी योजना होगी लागू : राहुल

Last Updated 16 Mar 2019 04:38:11 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर सत्ता में आए तो उनकी पार्टी गरीबों के लिये न्यूनतम आय गारंटी योजना शुरू करेगी, जो सीधे उनके बैंक खातों में जाएगी।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

उत्तराखंड में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए एक तय स्तर से नीचे कमाने वाले सभी लोगों को न्यूनतम आय की गारंटी दी जाएगी जो सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगी। 

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सत्ता में आया तो इस तरह की योजना शुरू करने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा।          
 

देश में 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और मतगणना 23 मई को की जाएगी।

BJP सांसद के पुत्र कांग्रेस में शामिल
भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में एक रैली के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए।      

राहुल ने कांग्रेस में खंडूरी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी।  ऐसी अटकलें हैं कि कांग्रेस मनीष खंडूरी को पौड़ी लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है जिसका प्रतिनिधित्व उनके पिता कर रहे हैं।      

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी को पिछले साल रक्षा मामलों की स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।      कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर जम कर तंज किए थे।

भाषा
देहरादून


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment