चौटाला परिवार का झगड़ा बढ़ा बाप ने किया बेटे को बाहर
Last Updated 15 Nov 2018 06:39:08 AM IST
हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने प्रधान महासचिव अजय चौटाला को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
अजय चौटाला (फाइल फोटो) |
हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के बीच मचा घमासान बुधवार को उस समय चरम पर पहुंच गया, जब इसके प्रधान महासचिव अजय चौटाला को भी अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
इनेलो के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
उन्होंने अजय चौटाला को पार्टी के प्रधान महासचिव पद से हटाने तथा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने संबंधी पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का पत्र पढ़ कर सुनाया।
| Tweet |