कांग्रेस से निकाली गई बरखा शुक्ला सिंह थामेंगी भाजपा का दामन

Last Updated 22 Apr 2017 10:27:40 AM IST

दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगी.




बरखा शुक्ला सिंह (फाइल फोटो)

सुश्री सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर र्दुव्‍यवहार का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सुश्री सिंह  को कल  छह साल के लिए निष्कासित कर दिया.     
        
भाजपा की तरफ से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार सुश्री सिंह पार्टी में शामिल होंगी.

भाजपा ने दोपहर एक बजे प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया है जिसमें सुश्री सिंह के शामिल होने की औपचारिकता पूरी की जाएगी
 

वार्ता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment