Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 76 सैन्यकर्मियों को बचाया
Last Updated 08 Jun 2025 09:13:48 AM IST
उत्तरी सिक्किम में छातेन से 76 सैन्यकर्मियों को शनिवार को हवाई मार्ग से निकाला गया जहां भारी बारिश की वजह से भूस्खलन के कारण सड़क संपर्क टूट गया है।
![]() सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 76 सैन्यकर्मियों को बचाया |
इसके साथ ही ‘समन्वित निकासी प्रयास’ पूरा हो गया है। इस प्रयास के तहत वहां फंसे सभी पर्यटकों को भी बचाया जा चुका है।
कुल 76 सैन्यकर्मियों को तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई मार्ग से निकाला गया। छातेन से हवाई निकासी अभियान शनिवार को समाप्त हो गया, हेलीकॉप्टर ने सेना के जवानों को छातेन से पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे तक पहुंचाया।
राज्य सरकार पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और आपदा प्रभावित क्षेत्र में सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
| Tweet![]() |