Russia Ukraine War : रूस ने 106 यूक्रेनी बंदियों को किया रिहा
Last Updated 27 May 2023 07:12:01 AM IST
रूस (Russia) के साथ कैदियों की अदला-बदली के बाद बखमुत (Bakhmut) दिशा में बंधक बनाए गए यूक्रेन (Ukraine) के 106 सैनिकों को रिहा कर दिया गया है।
![]() रूस ने 106 यूक्रेनी बंदियों को किया रिहा (प्रतिकात्मक चित्र) |
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री एर्मक ने यह जानकारी दी।
रिहा किए गए सैनिकों में आठ अधिकारी और 98 सैनिक शामिल हैं, यरमक ने बृहस्पतिवार को एक टेलीग्राम पोस्ट में लिखा।
यरमक ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के साथ संघर्ष में पकड़े गए सभी यूक्रेनी सैनिकों को स्वदेश लाने का लक्ष्य रखा है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच, समन्वय मुख्यालय ने कहा कि दो विदेशियों और एक यूक्रेनी नागरिक के शवों को यूक्रेन लौटा दिया गया है।
एजेंसी ने कहा कि मार्च 2022 से, रूस के साथ कैदियों की अदला-बदली में 139 नागरिकों सहित कुल 2,430 यूक्रेनियन रिहा किए गए हैं।
| Tweet![]() |